फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गुरुग्राम में कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में फरीदाबाद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने रविवार को बीके चौक पर जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर शनिवार को आयोजित संयुक्त बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार इस अधिकार को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे सरकार का निंदनीय कदम बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। संगठन के नेताओं ने कहा कि पिछले करीब 11 वर्षों में न्यूनतम वेतन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.