गुरुग्राम, फरवरी 25 -- गुरुग्राम में एक निजी कंपनी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, खास बात यह है कि इस वारदात को कंपनी की पूर्व कर्मचारी ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि यह धोखाधड़ी 'मिनीसो लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के साथ हुई। इस मामले में पुलिस ने कंपनी की उस पूर्व महिला कर्मचारी को करीब 92 लाख रुपए हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने फर्जी बिलों और जटिल ट्रांजेक्शन के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया।ऑपरेशंस एडमिन ने अकाउंटेंट के साथ मिलकर की वारदात पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान पूजा रानी (34) के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार को फरीदाबाद से पकड़ा गया। पूजा साल 2017 से कंपनी में ऑपरेशंस एडमिन के पद पर कार्यरत थी। जांच में सामने आया है कि उसने कंपनी के एक अकाउंटेंट अमित क...