गुरुग्राम, फरवरी 27 -- गुरुग्राम में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वह जनवरी में जेल से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से जुड़े 6 मामले दर्ज हैं। एनकाउंटर के दौरान एक गोली पुलिसवाले की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी। गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को पचगांव चौक के पास हुए एनकाउंटर के बाद 25000 रुपये के इनाम वाले वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जनवरी में उत्तर प्रदेश की एक जेल से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक बाइक, एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और पांच खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान अंकित कुमार उर्फ गुड्डा (24) क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.