गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक एक महीने का विशेष इंटेंसिव सैनिटेशन ड्राइव (सघन स्वच्छता अभियान) चलाने जा रहा है। यह महाभियान शहर के सभी चारों जोनों में एक साथ लागू किया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी और अधिकारियों की जवाबदेही पर विशेष जोर रहेगा। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य फोकस गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) यानी खुले में पड़े कचरे के ढेरों को पूरी तरह से खत्म करना होगा। इसके अलावा मैकेनाइज्ड और मैनुअल रोड स्वीपिंग को प्रभावी बनाने, अंदरूनी सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई और बागवानी (हॉर्टिकल्चर) कचरे के उचित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.