गुरुग्राम, मार्च 8 -- गुरुग्राम शहर के पुराने इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। गुरुग्राम नगर निगम ने उन 20 सेक्टरों के बाजारों को नया रूप देने की तैयारी पूरी कर ली है, जो पिछले साल अगस्त में निगम के अधीन हुए थे। इन्हें संवारा जा रहा है। इन बाजारों में टूटी सड़कें, गंदगी और अव्यवस्था को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जाएगा। इसको लेकर निगम ने योजना तैयार कर ली है। बता दें कि 20 सेक्टरों के बाजार पहले एचएसवीपी के पास थे, जबकि सेक्टर का रिहायशी एरिया निगम के पास था। अगस्त 2025 में इन सेक्टरों के बाजार नगर निगम के अधीन आ गए है। ऐसे में अब निगम ने इन सेक्टरों के बाजारों को संवारने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम की इस योजना में सबसे पहले सेक्टर-56 के बाजार में काम शुरू किया गया है। यहां 1.3 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की म...