गुरुग्राम, जुलाई 29 -- गुरुग्राम में विकसित हो रही ग्लोबल सिटी परियोजना को दो नेशनल हाईवे और एक स्टेट हाईवे से जोड़ा जाएगा। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और पटौदी स्टेट हाईवे शामिल हैं। एचएसआईआईडीसी ने ग्लोबल सिटी को इन तीनों हाईवे से जोड़ने की योजना बनाई है, जिससे ग्लोबल सिटी विकसित होने के बाद यहां ट्रैफिक जाम से बचने के लिए निवेशकों को सहूलियत मिल सके। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से गुरुग्राम के सेक्टर 36बी, 37ए और 37बी में 1,003 में से 587 एकड़ भूमि पर ग्लोबल सिटी परियोजना विकसित करने का काम किया जा रहा है। यहां पर पहले चरण का करीब 70 प्रतिशत बुनियादी ढांचे का काम पूरा हो चुका है, बाकी का काम भी जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में मेट्रो के 5 इं...