गुरुग्राम में आवारा मवेशियों को पकड़ने गई टीम पर हमला; पत्थरबाजी, गाड़ियां भी तोड़ीं
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दीपक आहूजा, गुरुग्राम गुरुग्राम के कृष्णा चौक पर मंगलवार को आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पशुपालकों ने हमला कर दिया। बहस के बाद आरोपियों ने टीम से बदसलूकी, हाथापाई और उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हरिनगर कॉलोनी से पकड़े आवारा मवेशी बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर को गुरुग्राम नगर निगम की टीम ने हरिनगर कॉलोनी से आवारा पशुओं को पकड़ा था। इन पशुओं को पालम विहार रोड स्थित कार्टरपुरी गौशाला में छोड़ने के लिए यह टीम जा रही थी। इस दौरान कृष्णा चौक पर बाइक और गाड़ियों में सवार होकर आए पशुपालकों ने नगर निगम की गाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.