गुरुग्राम में आवारा डॉग्स के लिए बनेंगे 1800 फीडिंग पॉइंट, 3 एकड़ में शेल्टर भी; जानें निगम का पूरा प्लान
गुरुग्राम, जून 15 -- गुरुग्राम के डॉग लवर्स के लिए काफी अच्छी खबर है। गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) शहरभर में डॉग्स के लिए करीब 1,800 फीडिंग पॉइंट्स (जानवरों को खाना खिलाने की जगहों) बनाने जा रही है। यही नहीं आवारा डॉग्स के लिए तीन में शेल्टर भी बनाया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, फीडिंग पॉइंट्स शहर के सभी वार्ड में बनाए जाएंगे जिससे हर डॉग के खान-पान का बेहतरीन इंतजाम हो और उन्हें इधर-उधर सार्वजनिक स्थानों पर न भटकना पड़े। निगम ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया है जिसमें सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर आवारा डॉग्स को खाना खिलाने पर पाबंदी लगाई गई थी। यही नहीं कोर्ट ने हर वार्ड में एक तय जगह पर फीडिंग पॉइंट्स बनाने का भी आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- नोएडा की इस सोसाइटी में ये क्या हो रहा है? हेलमेट पहनकर घर से निकल रहे लोगफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.