गुरुग्राम, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम में बुधवार से बढ़े हुए सर्किल रेट (कलेक्टर रेट) पर जमीन की रजिस्ट्री होंगी। सर्किल रेट में 15 फीसदी से 75 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इस बीच मंगलवार रात 12 बजे के बाद से टोल की दरें लागू हो गईं। टोल दरों में पांच से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम जिले में एक अप्रैल से सदर बाजार, बजघेड़ा और भूतेश्वर मंदिर क्षेत्र के इलाके की जमीन महंगी हो जाएगी। नई दरों में 15 से 75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें सबसे अधिक रेट द्वारका एक्सप्रेसवे के बजघेड़ा गांव में बढ़ाए गए हैं। यहां कृषि भूमि और कॉमर्शियल के रेट में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। नया रेट लागू होने पर यहां की कृषि भूमि का रेट 7 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दी गई।रेट में 75 फीसदी की बढ़ोतरी राजस्व विभाग के अनुसार, बजघेड़ा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.