गुरुग्राम में आज से ई-बसों का ट्रायल शुरू, अगले महीने से दौड़ने लगेंगी 50 बसें
गुरुग्राम, जुलाई 23 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में आज से ई-बस का ट्रायल शुरू हो जाएगा। एक ई-बस को तीन दिन तक तीन अलग-अलग रूट पर चलाया जाएगा। इस ट्रायल के बाद इस महीने के अंत या अगले महीने के पहले सप्ताह तक करीब 50 ई-बस गुरुग्राम डिपो में पहुंचकर सड़कों पर दौड़ना शुरू हो जाएगी। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने पीएमआई इलेक्ट्रो मोबीलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को 100 ई-बस के लिए ठेका स्वीकृति पत्र जारी कर दिया था। 55 रुपये 47 पैसे प्रति किमी के हिसाब से इन बसों का संचालन होगा। गत 16 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कार्य समिति की बैठक हुई थी। इसमें नेगोसिएशन के बाद इस कंपनी को बसों के संचालन का ठेका आवंटित किया था। यह भी पढ़ें- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.