गुरुग्राम, जनवरी 11 -- गुरुग्राम नगर निगम की ओर से शहर की सीवर और जल शोधन प्रणाली में लापरवाही बरती जा रही है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। अब निगम सीवर के अवैध कनेक्शन और सभी माइक्रो एसटीपी की जांच कराने की बात कह रहा है। मामला इतना गंभीर है कि इसकी निगरानी अब सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय स्तर पर की जा रही है।कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे काम सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर सफाई दिखनी चाहिए। बता दें कि यमुना को प्रदूषित होने से बचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से यह सख्ती बरती जा रही है। वहीं, एनजीटी भी इसको लेकर गंभीर है। इसी को लेकर अब अवैध सीवर कनेक्शनों और माइक्रो एसटीपी के जांच को लेकर निगम अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.