नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को भूमाफियाओं के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर असामाजित तत्वों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया, और वहां किए गए अवैध निर्माणों को भी बुलडोजर कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया। भू-माफियाओं ने इन अवैध ढांचों को सरकारी जमीन पर बना रखा था। पुलिस को इस बारे में एक खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने सेक्टर 31 और सेक्टर 40 के क्राइम ब्रांच सदस्यों को मिलाकर एक टीम बनाई और इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान इस टीम ने सेक्टर 53 और वजीराबाद इलाकों में HSVP की सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भारी मशीनरी का इस्तेमाल कर जमीन को भी समतल कर दिया।दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी रहे निशाने पर इस बारे में प्रशासन की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान मे...