गुरुग्राम, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम के सुखराली गांव में नगर निगम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जोहड़ की करीब चार हजार वर्ग गज जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। इस जमीन पर पिछले 40 वर्षों से अवैध कब्जा था जहां लोगों ने घर और दुकानें बना ली थीं। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट यतेंद्र कुमार की देखरेख में चार बुलडोजरों और भारी पुलिस बल की मदद से इन अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि अब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस जोहड़ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। स्थानीय पार्षद ने इस सफल अभियान के लिए नगर निगम प्रशासन का आभार जताया है।गुरुग्राम नगर निगम ने चलाया बुलडोजर नगर निगम प्रवक्ता के मुताबिक, गांव सुखराली में जोहड़ की जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को गुरुग्राम नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.