गुरुग्राम, मई 9 -- गुरुग्राम से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सोहना के वार्ड नम्बर 19 में रहने वाली दो युवतियों के बीच प्यार परवार चढ़ गया। खास बात यह है कि इनमें से एक महिला हिंदू है और दूसरी मुस्लिम है, ऐसे में इन दोनों के बीच बने समलैंगिक संबंध इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और कुछ समय से सोहना के वार्ड 19 में रह रही हैं। दोनों युवतियों के बालिग होने के कारण पुलिस भी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला शुक्रवार शाम को तब सामने आया, जब दोनों महिलाओं के रिश्तेदारों ने स्थानीय पुलिस थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम परिवार के सदस्यों के साथ खटीकवाड़ा मोहल्ले पहुंची। इस दौर...