गुरुग्राम बिजली संकट के बाद अलर्ट मोड पर हरियाणा सरकार, नई गाइडलाइन
चंडीगढ़, मई 25 -- गुरुग्राम में हाल ही में सामने आई बिजली संकट की घटनाओं के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि राज्य के मेट्रोपॉलिटन शहरों में किसी भी स्थिति में अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विभाग की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी की गई है और रोजाना बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 23 मई को हरियाणा में बिजली की डिमांड 13,227 मैगावाट तक पहुंच गई थी, जबकि 24 मई को यह घटकर 12,101 मैगावाट रही। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मांग और बढ़ सकती है। गत वर्ष प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग करीब 15 हजार मैगावाट तक पहुंची थी।कब बिजली की सबसे ज्यादा डिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.