गुरुग्राम, मई 12 -- दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब 14 मई तक के लिए और आगे बढ़ गई है। इस हड़ताल के चलते दोनों शहरों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं कूड़ा नहीं उठाए जाने से सड़कों पर जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लग गए हैं।हाथों में थालियां बजाते हुए रोष मार्च निकाला गुरुग्राम में आंदोलनरत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर रुख और सख्त करते हुए सोमवार को शहर में उग्र प्रदर्शन किया और कई जगहों पर काम रुकवा दिया। कर्मचारियों ने हाथों में थालियां बजाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला। इतना ही नहीं, सफाई कर्मचारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए कूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जेल चौक, नगर निगम के पुराने कार्यालय और पुराने नागरिक अस्पताल की पार्किंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.