गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल हटाने की मांग को लेकर महापंचायत
फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को बंधवाड़ी में महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग ने 2 जुलाई 2026 के बाद बंधवाड़ी-नुनेरा-पाखल टोल प्लाजा बंद करने का आश्वासन दिया। घोषणा के बाद लोगों ने इसे लंबे संघर्ष की बड़ी सफलता बताया। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, पाली क्रेशर जोन तथा बल्लभगढ़-सोहना रोड स्थित पाखल टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर गांव बंधवाड़ी स्थित टोल प्लाजा के समीप महापंचायत बुलाई गई। इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, पलवल और नोएडा समेत कई क्षेत्रों से ग्रामीण, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। महापंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सतबीर पहलवान ने की। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक मुख्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.