गौरव चौधरी, जुलाई 9 -- गुरुग्राम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जाता है कि गुरुग्राम पुलिस की काइम ब्रांच के साथ कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के बदमाशों की मुठभेड़ हुई जिसमें गिरोह के चार शूटर मार गिराए गए हैं। इस एनकाउंटर में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक अन्य बदमाश को भी गोली लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विशेष ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस गुरुवार देर रात को क्राइम ब्रांच और कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के शार्पशूटरों के बीच एक मुठभेड़ हो गई।चार शूटर मौके पर ही ढेर सूत्रों ने बताया कि इस गोलीबारी में दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मौक...