गुरुग्राम, अप्रैल 28 -- गुरुग्राम पुलिस और जिला प्रशासन ने मंगलवार को अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पटौदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रामपुरा में कुख्यात अपराधी कृष्ण के अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला मकान पर प्रशासन का पीला पंजा चला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार सुबह 11:00 बजे इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को शुरू किया गया।अपराध की काली कमाई से खड़ा किया था साम्राज्य पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्ण एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) जैसे गंभीर मामलों में एक दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि कृष्ण ने अपराध जगत से अर्जित काली कमाई का इस्तेमाल कर गांव रामपुरा में अवैध रूप से इस दो मंजिला मकान का निर्माण किया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.