गुरुग्राम, सितम्बर 22 -- गौरव चौधरी, गुरुग्राम अपराध और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। गुरुग्राम पुलिस ने जिला प्रशासन और अन्य विभागों के साथ मिलकर नाहरपुर रूपा इलाके में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की ओर से अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए 150 वर्ग गज के दो मंजिला मकान को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई का मकसद अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर प्रहार करना और अवैध कब्जे वाली जमीनों को उनके मूल स्वरूप में बहाल करना है।विरोध के बीच ऐक्शन मंगलवार दोपहर को सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी और नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर गांव नाहरपुर रूपा स्थित गैंगस्टर कौशल के मकान पर पहुंची। घर को एहतियात के तौर पर चारों तरफ से घेरा गया ताकि कानून व्यवस्था बन...