गुरुग्राम, मई 23 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्रा भगवंत मान गुरुग्राम के भोंडसी जेल पहुंचे। दोनों ने यहां पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पंजाब के मंत्री को ई़डी ने गिरफ्तार किया था जिन्हें अदालत ने जेल भेजा था। मोबाइल फोन की बिक्री से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपए के जीएसटी धोखाधड़ी मामले में अरोड़ा को 9 मई को चंडीगढ़ स्थित उनके आधिकारिक आवास से ईडी ने गिरफ्तार किया था। 18 मई को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई एक जून को होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान अरोड़ा भावुक नजर आए। परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाया और रो पड़े। इस दौरान पुत्री की आंखों में भी आंसू आ गये। आम आदमी पार्टी के रा...