नई दिल्ली, जुलाई 26 -- गुरुग्राम और द्वारका से वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र ने द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248बीबी) पर स्थित शिवमूर्ति इंटरचेंज को वसंत कुंज स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग तक 8.1 किलोमीटर की 6 लेन द्वारका रोड टनल परियोजना को मंजूरी दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) लगभग 6,969.67 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का निर्माण करेगा। परियोजना को एनएच(ओ) योजना के अंतर्गत हाइब्रिड एन्यूटी मोड (एचएएम) पर पूरा किया जाएगा। एनएचएआई के मुताबिक, इससे गुरुग्राम, द्वारका, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और वेस्ट दिल्ली से साउथ दिल्ली जाने वालों को ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही धौला कुआं और राव तुला मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होग...