नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को यातायात व्यवस्था चरमराई नजर आई। सुबह से लेकर देर शाम तक राजधानी और उससे सटे इलाकों के कई प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। कहीं वाहनों के खराब होने से यातायात बेपटरी हुआ, तो कुछ जगहों पर अतिक्रमण व अन्य कारणों से जाम लगा। एनएच-48 पर गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले कैरिजवे पर सबसे ज्यादा जाम देखा गया। सात घंटे मार्ग प्रभावित रहने से राजधानी की सीमा में पांच किलोमीटर हिस्से में जाम लगा, वहीं गुरुग्राम की सीमा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इसका प्रभाव पड़ा। ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक, 208 स्थानों पर करीब 119 किलोमीटर हिस्से में यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही।

सड़क पर जाम की स्थिति एनएच-48 पर मंगलवार को शंकर विहार के पास निर्माण सामग्री से भर...