गुरुग्राम तहसील में रजिस्ट्री की जांच होगी
गुड़गांव, जून 14 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। गुरुग्राम तहसील में पिछले साल में हुई रजिस्ट्रियों के पैन कार्ड की अब जांच होगी। यह जांच 30 लाख से ऊपर की हुई रजिस्ट्री में टैक्स चोरी की आशंका हो लेकर की जाएगी। गुरुग्राम तहसीलदार खुद जांच करेंगे। इसमें कितने रजिस्ट्री में पैन कार्ड सही लगाए गए है और कितने में गलत पैन कार्ड लगाकर रजिस्ट्री कराई गई। पैन कार्ड की जांच के बाद रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी जाएगी। गुरुग्राम तहसील में वर्ष 2020 से वर्ष 2025 तक हुईं रजिस्ट्री में मोटी रकम देकर जमीन खरीदी गई थी। इस प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वालों की ओर से पैन नंबर का जिक्र नहीं किया गया था। इसमें से बहुत खरीदार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी रिटर्न में इस पॉपर्टी का जिक्र नहीं किया था। जबकि पहले की रजिस्ट्री के फॉरमेट में पैन नंबर की जगह होती है। इसके बाद भी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.