गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। लंबे इंतजार, सियासी उठापटक और कानूनी हस्तक्षेप के बाद आखिरकार गुरुग्राम नगर निगम को गुरुवार को अपना सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिलने की पूरी उम्मीद है। निगम सदन में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में यह तो तय है कि दोनों ताज भाजपा के ही खाते में जाएंगे। लेकिन, किस पार्षद के सिर यह ताज सजेगा, इसे लेकर संशय बरकरार है। 13 महीने से लटके इन दोनों महत्वपूर्ण पदों के लिए हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में दबदबा रखने वाले दो बड़े दिग्गज केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के बीच की सियासी खींचतान ने इस चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है। हाल ही में मानेसर नगर निगम में राव नरबीर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.