गुरुग्राम, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल के बाहर शनिवार रात को हवाई फायर करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर इस मॉल में पार्टी करने के लिए आया था। मॉल से बाहर निकलने के बाद उसने नशे की हालत में गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना डीएलएफ फेज-दो में एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल प्रबंधन ने शिकायत देकर कहा कि शनिवार सुबह मॉल में एक कार आई थी। कार चालक ने बाहर निकलने के दौरान मॉल के एग्जिट गेट पर कार को रोका। इसके बाद कार से हाथ बाहर निकालकर हवाई फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की 8 कॉलोनियों में गरजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.