गुरुग्राम के DLF-3 में बुलडोजर ऐक्शन; अवैध निर्माण ध्वस्त, गेस्ट हाउस सील
गुरुग्राम, अगस्त 18 -- गुरुग्राम के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सोमवार को विरोध के बीच डीएलएफ फेज-तीन में मोलसरी एवेन्यू रोड और वी ब्लॉक में बुलडोजर चलाया। इस दौरान एक गेस्ट हाउस को सील किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ और सीलिंग दस्ता डीएलएफ मोलसरी एवेन्यू रोड पर पहुंच गया। इस रोड पर सबसे पहले तोड़फोड़ दस्ता एक गेस्ट हाउस पर पहुंचा। गेस्ट हाउस संचालक ने डीटीपीई को दस्तावेज दिखाए कि उन्होंने गेस्ट हाउस निर्माण के लिए सीएलयू लिया हुआ है।डीटीपीई के आदेश पर चला बुलडोजर डीटीपीई ने मौके का निरीक्षण करने के दौरान पाया कि इस गेस्ट हाउस में मंजूर नक्शे का जमकर उल्लंघन हुआ है। स्टिल्ट पार्किंग में अवैध रूप से चार कमरे बनाए हुए थे। बेसमेंट में छह और छत पर अवैध रूप से दो कमरों का निर्माण किया हुआ था। मंजूर नक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.