गुरुग्राम, मार्च 15 -- हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा की छात्राओं को पहली बार दूध और प्रोटीन बार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत स्कूलों में अप्रैल 2026 से इस योजना की शुरुआत होगी। गुरुग्राम के 80 सरकारी स्कूलों में करीब छह हजार छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल और कक्षा के हिसाब से खाका तैयार किया है। अधिकारियों से कहा गया है कि डिमांड को सत्यापित कर 16 मार्च तक विभाग की ई-मेल पर भेजना सुनिश्चित करें। यदि किसी स्कूल की डिमांड में बदलाव हो तो उसे एक्सल शीट में स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। यह भी पढ़ें- RS चुनाव: कांग्रेस को खेला का डर, किलेबंदी के लिए ML...