गुरुग्राम के 6 सेक्टरों को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने की तैयारी, गांवों तक मिलेगा लाभ
गुरुग्राम, अगस्त 4 -- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के छह सेक्टरों को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से सेक्टर-68 और सेक्टर-69 को विभाजित कर रही सड़क का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बनने से सेक्टर-68, 69, 70, 70ए, 75, 75ए के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-68 और सेक्टर-69 को विभाजित कर रही इस सड़क की लंबाई करीब दो किलोमीटर है। इसमें से 1.1 किमी की मुख्य सड़क का निर्माण चार साल पहले किया जा चुका है, लेकिन जमीन अधिग्रहण विवाद के चलते करीब 900 मीटर में सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। पिछले साल जीएमडीए के नोडल अधिकारी आरएस बाठ के नेतृत्व में हंगामे के बीच सड़क निर्माण में आड़े आ रहे मकानों को तोड़ा गया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.