गुरुग्राम के 23 सेक्टरों में पेयजल पहुंचाने का रास्ता साफ, कब से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद
गुरुग्राम, सितम्बर 9 -- मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम में 23 सेक्टरों तक पेयजल पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने चंदू बुढेड़ा से लेकर सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन के बीच पाइप लाइन का ट्रायल पूरा कर लिया है। इस पाइप लाइन में 32 जगह पर लीकेज थी, जिन्हें ठीक कर दिया है। उम्मीद है कि अगले महीने में इस बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सेक्टर-72 के बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-80 तक पानी की सप्लाई होनी है। इसके अलावा ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में इससे नहरी पानी पहुंचना है। इन क्षेत्रों में अधिकांश कॉलोनियां और सोसाइटियां पानी के लिए भूजल पर आश्रित हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कार ने कुचला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.