गुरुग्राम के 17 सेक्टरों की सोसाइटियों-कॉलोनियों को मिलेगी राहत, GMDA यहां बनाएगा नया अंडरपास
गुरुग्राम, अगस्त 25 -- दीपक आहूजा, गुरुग्राम गुरुग्राम सेक्टर-66-67 और सेक्टर-68-69 की मुख्य सड़क को आपस में जोड़ने के लिए गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर नए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने के बाद आसपास लगते 17 सेक्टरों में विकसित रिहायशी कॉलोनियों और सोसाइटियों को लाभ मिलेगा। एसपीआर और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर यातायात दबाव कम हो जाएगा। जीएमडीए की तरफ से यह योजना बनाई जा रही है। जीएमडीए की तरफ से सेक्टर-68 और सेक्टर-69 की मुख्य सड़क को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने के लिए हाल ही में एक कंपनी को टेंडर आवंटित किया है। दो किमी लंबी इस सड़क में से 900 मीटर की सड़क नहीं बनी है। इसके निर्माण पर करीब 26.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सड़क के साथ सर्विस रोड का भी निर्माण होगा। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 139 एकड़ में बसेगी इनडेकोर सिटी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.