गुरुग्राम, मार्च 6 -- दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में एक महीने तक चलने वाला चैत्र मेला गुरुवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माता शीतला के दर्शन को पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है। यह मेला 3 अप्रैल तक चलेगा। पहले दिन करीब सात हजार लोगों ने माता के दर्शन किए। शीतला मंदिर की व्यवस्था देखने वाले पंडित देवानंद शास्त्री ने बताया कि इस बार चैत्र मेला 3 अप्रैल तक चलेगा। मेला के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस बार माता का दरबार खास बनाने के लिए प्लास्टिक के फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें फूलों का डमरू, ओम, जयमाता दी, गणेश समेत अन्य बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में SPR पर बनेगा 14KM लंबा 8 ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.