गुरुग्राम के रिटायर्ड बैंक अफसर का शव झील में उतराता मिला
गुड़गांव, मई 26 -- भीमताल/गुरुग्राम। भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी का शव संदिग्ध हालात में नौकुचियाताल झील में उतराता मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त गुरुग्राम निवासी 72 वर्षीय आरके गुप्ता के रूप में की। पुलिस के अनुसार, मृतक की दोनों कलाइयों पर ब्लेड से कट के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। नौकुचियाताल क्षेत्र के चनौती में मंगलवार सुबह झील में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव झील से बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई। भीमताल कोतवाली के एसआई महेंद्र राज ने बताया कि मृतक की पहचान 72 वर्षीय आरके गुप्ता के रूप में हुई। मूल रूप से वह गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित कैले डीएम अपार्टमेंट के निवासी हैं। वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.