गुरुग्राम, अप्रैल 10 -- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुग्राम के मानेसर आईएमटी में हड़ताल के दौरान हुए उपद्रव के आरोप में पुलिस ने 56 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम को पुलिस ने सभी आरोपियों को गुुरुग्राम जिला कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भौंडसी जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। हड़ताली कर्मचारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इस प्रदर्शन में पुलिस की बाइक और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई थी, पुलिस लाठीचार्ज में कई कर्चमारी घायल हो गए थे। पुलिस ने कुछ अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। इलाके में अब भी धारा 163 लागू है और पुलिस बल तैनात क...