गुरुग्राम, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र के पचगांव में बाघनकी रोड पर अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। दुष्कर्म और हत्या को कहीं और अंजाम दिया गया ऐसा मालूम पड़ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। युवती का उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुछ राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में बाघनकी रोड पर युवती की लाश पड़ी होने की सूचना दी। पुलिस, एफएसएल, सीन आफ क्राइम की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।गले पर निशान, दाहिने हाथ पर गुड़िया लिखा लाश पचगांव बाघनकी रोड पर धीरज धर्...