गुरुग्राम के बाद अब नोएडा में हिट एंड रन, सड़क पार कर रहे युवक को कार ने उड़ाया
नोएडा, सितम्बर 16 -- गुरुग्राम में हिट एंड रन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि नोएडा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। नोएडा के एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में उसके पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। उसके रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में साथ रहने वाले दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, किस बात का था शकउछलकर सड़क पर दूर जा गिरा यह हादसा पांच सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे एक मूर्ति चौक के पास हुआ था। हिमांशु राय नाम का युवक केक लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.