गुरुग्राम, फरवरी 7 -- गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित बख्तावर चौक पर अंडरपास निर्माण को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। जीएमआरएल की तरफ से एकाध महीने में इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के निर्माण में बख्तावर चौक अंडरपास आ रहा है। अंडरपास के ऊपर सेक्टर-47 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है। अंडरपास और मेट्रो स्टेशन के पिलर एक रहेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले साल हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि इस अंडरपास का निर्माण जीएमआरएल की तरफ से किया जाएगा। पिछले महीने जीएमआरएल ने इस अंडरपास के डिजाइन को जीएमडीए अधिकारियों से साझा किया था। अंडरपास निर्माण से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का आग्रह किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.