गुरुग्राम के दो बड़े ट्रैफिक पॉइंट से मिनटों में निकलेंगे आप, अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम, मई 18 -- दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से परेशान वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने दादी सती चौक और शहीद राव रंजीत सिंह चौक पर अंडरपास बनाने का फैसला किया है। खास बात ये है कि इन दोनों ही चौक पर फ्लाईओवर निर्माण भी किया जाएगा। इन अंडरपास के बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे को आईएमटी मानेसर से जोड़ने वाले मुख्य गलियारे में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। विशेषकर यहां सुबह और शाम के समय लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहता है। द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाइवे, गुरुग्राम पटौदी रोड और आईएमटी मानेसर से आने वाले वाहनों के वजह से इन दो चौक पर भारी जाम लगता है। हर दिन करीब 50 हजारा से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं पीक आवर्स के दौरान जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.