गुड़गांव, अगस्त 10 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में तिरंगे की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजारों में राष्ट्रीय ध्वज और तिरंगे से जुड़े सामान की बिक्री के साथ अब डाकघरों में भी लोगों को तिरंगा आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत डाक विभाग की ओर से गुरुग्राम के मुख्य डाकघर के साथ अलग-अलग सब पोस्ट ऑफिस और शाखा डाकघरों में भी तिरंगे उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में रोजमर्रा के डाक संबंधी काम से डाकघर पहुंचने वाले लोग वहीं से तिरंगा भी खरीद पा रहे हैं। गुरुग्राम के मुख्य डाकघर में बड़ी संख्या में तिरंगे पहुंच चुके हैं। यहां मध्यम आकार का तिरंगा 72 सेंटीमीटर लंबा और 48 सेंटीमीटर चौड़ा है, जिसकी कीमत 25 रुपये निर्धारित की गई है। स्वतंत्रता दिवस इस बार शनिवार को है। ऐसे में वीकेंड को देखते हुए भी लोग ...