गुड़गांव, अगस्त 1 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। शहर के अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल के 17 वर्षीय छात्र पार्थ धीमन ने चीन के शेन्जेन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध हैक क्लब फॉलआउट में भारत का प्रतिनिधित्व कर जिले और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विश्वभर से पहुंचे युवा नवाचारकर्ताओं के बीच पार्थ ने अपने तकनीकी कौशल और नवाचार क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पार्थ ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उन्होंने इस प्रतिष्ठित हैकाथॉन का हिस्सा बनने का लक्ष्य तय किया था। लगातार मेहनत और तैयारी के बाद उनका यह सपना साकार हुआ। शेन्जेन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली छात्रों के साथ मिलकर कई हार्डवेयर परियोजनाओं पर काम किया और नई तकनीकों को समझने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पार्थ ने विश्वप्रसिद्ध चा...