गुरुग्राम, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर गांव गढ़ी के समीप चार लेन का फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने के बाद करीब 10 हजार परिवारों को फायदा होगा। उनका द्वारका एक्सप्रेसवे आना-जाना सुगम हो जाएगा। इसके लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। लोगों की मांग पर जीएमडीए की तरफ से फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई है। जीएमडीए ने गांव गढ़ी में दो लेन का फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी थी। इस कंपनी की तरफ से करीब 55 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार करके जीएमडीए को सौंप दी। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की तरफ से निर्देश दिए गए कि फ्लाईओवर को चार लेन का बनाया जाए। रेलवे विभाग से दो लेन के फ्लाईओवर के निर्माण की अनुमति ...