चंडीगढ़, मार्च 27 -- गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गडोली की कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या के मामले में शुक्रवार को मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने सभी आठ आरोपियों को बरी कर दिया है। इन आरोपियों में हरियाणा पुलिस के पांच जवान भी शामिल थे। बरी किए गए लोगों में एनकाउंटर टीम के इंचार्ज प्रद्युम्न यादव, विक्रम सिंह, जितेंद्र यादव, दीपक काकरान, परमजीत अहलावत, सोनिया पाहुजा, वीरेंद्र गुर्जर और गडोली की कथित गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा के नाम शामिल हैं। दिव्या पाहुजा की मौत हो चुकी है। 7 फरवरी, 2016 को संदीप गडोली का मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक होटल में गुरुग्राम पुलिस की टीम ने एनकाउंटर किया था। गडोली पर कई हत्याओं समेत 40 से ज्यादा क्रिमिलन केस दर्ज थे, जिनमें वह हरियाणा पुलिस को वांछित था।मुंबई पुलिस की एसआईटी ने की थी जांच यह एनकाउंटर विवादों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.