गुरुग्राम, मार्च 10 -- गुरुग्राम शहर में मंगलवार सुबह 10 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूलों को यह धमकी ई-मेल के जरिये भेजी गई है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सभी स्कूलों को खाली कराकर पुलिस और बम स्क्वॉड स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुग्राम के दस से अधिक प्रतिष्ठित स्कूलों में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम होने की धमकी भरा एक संदेश प्राप्त हुआ। इसकी सूचना के मिलते ही जिला प्रशासन और गुरुग्राम पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। हालांकि, अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है और पुलिस ने इसे एक 'हॉक्स कॉल' (अफवाह) करार दिया है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अभी भी कुछ क्षेत्रों में प्रभावी रूप से चेकिंग प्रक्रिया जारी है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.