गुरुग्राम के इस एरिया में संवरेगी सड़कों की सूरत, गलियों का निर्माण भी नए सिरे से होगा
गुरुग्राम, जून 20 -- गुरुग्राम नगर निगम ने पालम विहार क्षेत्र के निवासियों को जर्जर सड़कों और गहरे गड्ढों की समस्या से हमेशा के लिए निजात दिलाने की तैयारी पूरी कर ली है। निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 के अंतर्गत आने वाले पालम विहार के सी-1 और सी-2 ब्लॉक की मुख्य सड़कों और अंदरूनी गलियों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इस पूरी विकास परियोजना पर नगर निगम प्रशासन द्वारा पौने चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने इसके लिए आधिकारिक टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि पालम विहार के सी-1 और सी-2 ब्लॉक के स्थानीय निवासी पिछले पांच साल से सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण बेहद परेशान हैं। आलम यह है कि सड़कों की ऊपरी कंक्रीट पूरी तरह उखड़ चुकी है और पूरी सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से आए दिन दोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.