गुरुग्राम, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम की 30 कॉलोनियों में शनिवार सुबह से बुलडोजर की कार्रवाई होगी। पांच दिन तक लगातार तोड़फोड़ होगी। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की 8 टीमों की जिम्मेदारी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए लगाई है। डीटीपीई अमित मधोलिया ने शुक्रवार दोपहर को सेक्टर-14 स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। मधोलिया ने बताया कि इन कॉलोनियों में लोगों ने सड़क के साथ निजी पार्क या किचन गार्डन बना दिया है। तार फेंसिंग करके कब्जा कर लिया है। कुछ ने सुरक्षा कर्मियों के लिए अस्थायी कमरे का निर्माण कर दिया है तो किसी सड़क किनारे व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि नौ मीटर से लेकर 24 मीटर तक चौड़ी सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करवाया जाएगा। यदि किसी मकान का रैंप हरियाणा बिल्डिंग कोड में निर्धारित ऊंचाई से...