गुरुग्राम की 100 कॉलोनियों और सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति होगी
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी की करीब 100 कॉलोनियों और सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक ठेकेदार कंपनी को करीब साढ़े 54 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल लाइन डालने का काम आवंटित कर दिया है। डेढ़ साल में पेयजल लाइन डलने के बाद पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलने लगेगा।
नई पेयजल लाइन की योजना जीएमडीए ने बसई जल शोधन संयंत्र से द्वारका एक्सप्रेसवे होते हुए पालम विहार, सेक्टर-21, 22, 23, डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा, उद्योग विहार होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित डीएलएफ फेज-दो और तीन तक पेयजल की नई लाइन डालने की योजना बनाई थी। इसके तहत एक कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया है। एक जून से यह कंपनी इस टेंडर के तहत काम शुरू कर देगी। अगले सााल दिसंबर माह तक पेयजल लाइन को डाल दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.