गुरुग्राम की सड़कों पर एक बटन दबाते ही मिलेगी मदद, 100 जगहों पर मिलेगी इमरजेंसी कॉल सेवा
गुरुग्राम, अप्रैल 18 -- गुरुग्रामवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) शहर की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने जा रहा है। बेंगलुरु की तर्ज पर अब गुरुग्राम शहर के व्यस्त और संवेदनशील 100 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल सर्विस (ECS) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के 30 इलाकों में आज से अवैध निर्माण पर चलेंगे बुलडोजर,देखें पूरी लिस्टकैसे काम करेगी यह सुविधा? सड़क हादसे, अपराध या इमरजेंसी की स्थिति में नागरिक इन इमरजेंसी कॉल सर्विस पर लगे बटन को दबाकर मदद मांग सकेंगे। यह कॉल सिस्टम सीधे शहर के 28 पुलिस स्टेशनों और सेक्टर-44 स्थित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (ICCC) से जुड़ा होगा। कॉल सेंटर पर बैठे अधिकारी तुरंत पीड़ित की लोकेशन देख सकेंगे और पास की पीसीआर को मौके पर भेज सकेंगे। इस पहल से न केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.