फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विकास से फरीदाबाद के विकास को पंख लगेंगे हैं। गुरुग्राम की तर्ज पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के समीप आईटी हब विकसित किया जाएगा, जिससे विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद है। सोमवार से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बजट में इस क्षेत्र को ग्लोबल ग्रोथ जोन घोषित किया है। दरअसल शहर की पहचान अभी तक मुख्य रूप से एक मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक केंद्र के रूप में रही है। लेकिन एयरपोर्ट से नजदीकी के कारण अब यहां बड़े कॉरपोरेट ऑफिस और आईटी सेक्टर की कंपनियों को लाने की तैयारी है। एयरपोर्ट से सीधा जुड़ाव होने के कारण विश्व स्तरीय कंपनियां यहां अपने मुख्यालय और रिसर्च सेंटर स्थापित करने के लिए निवेश करेंगी। इससे न केवल शहर का बुनियादी ढांचा बदलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के ...