गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस गुरुग्राम ने मोर्चा खोल दिया। जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, किसान, बुजुर्ग और युवाओं की आकांक्षाओं को कुचलने का काम कर रही हैं। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कड़ा विरोध किया है। पंकज डावर ने कहा कि यह समझौता देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित होगा। विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में अनियंत्रित प्रवेश देने से हमारे घरेलू किसानों की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे देश की खाद्यान्न सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। कांग्रेस...