गुरुग्राम, अप्रैल 29 -- हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कई प्रतिष्ठित स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। आतंकी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) से जुड़े होने का दावा करने वाले अराजक तत्वों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि यदि 29 अप्रैल को '40वां खालिस्तान डिक्लेरेशन डे' घोषित नहीं किया गया, तो अंजाम बुरा होगा।ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए मिली धमकी जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के आधा दर्जन से अधिक नामी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। इन ईमेल्स में लिखा गया है कि स्कूलों के परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। जैसे ही यह खबर फैली, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Dis...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.